नेपाल की वो खूबसूरत जगह जहां आप आज तक नहीं गए -नेपाल
नेपाल का पोखरा बहुत ही खूबसूरत जगह है जो अपनी अलग ही सुंदरता बिखेरती है। नेपाल अपने हिन्दू मंदिरों के लिए भी फेमस है बाकि यहां झील के किनारे कई सारे रेस्टॉरेंट और कैफे बने हुए है यह जगह योग और साधना के लिए भी प्रशिद्ध है।
नेपाल एक खूबसूरत जगह है जहां दूर दूर से लोग घूमने आते है नेपाल पहाड़ियों की चोटियों से लेकर सूंदर मंदिर और मठ यहां की खासियत है। नेपाल में स्थित पोखरा एक शहर है जो नेपाल के मध्य में स्थित है जो फेबा झील के किनारे स्थित है। पोखरा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कई हिन्दू मंदिरों के लिए जाना जाता है। आइये हम आपको आज पोखरा के बारे में बताते है। और नेपाल की सुंदरता को निहारते है।
फेबा झील :- फेबा झील पोखरा की शान है और यहां की मैन पहचान है और यह नेपाल की दूसरी बड़ी झील है फेबा के उत्तर -पूरबी किनारे से आप झील का खूबसूरती को निहार सकते है। यहां पर्यटकों के आकर्षण के कई केंद्र है इस झील नौका बिहार का भी आनंद ले सकते है यहाँ से आप हिमालय के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते है।
ताल बाराही मंदिर :- ताल बाराही मंदिर माँ दुर्गा का मंदिर है जो फेबा झील के एक टापू पर बसा है।
शांति स्तूप :- बोद्ध स्मारक शांति स्तूप दुनिया भर में विश्व शांति के लिए भी जाना जाता है जो एक पहाड़ी पर स्थित है इस पहाड़ी से फेबा झील के भी दर्शन कर सकते है यह नेपाल दूसरा शांति स्तूप है।
देवी फॉल :-यह नेपाल में एक खूबसूरत झरना है जो कुछ दूर जाकर भूमिगत हो जाता है। इस झरना को देखने के लिए मानसून मौसम बहुत खूबसूरत टाइम है। जो इस झरना की खूबसूरती बड़ा देता है।
पुराना बाजार :- यह बाजार यहाँ के स्थानीय लोगो द्वारा बने सामान को बेचने का प्रमुख स्थान है यह स्थानीय बाजार हस्तशिल्प और अपनी पारम्परिक पोशाक के लिए प्रमुख है।
इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम :- अगर आप पहाड़ों के शौक़ीन है तो यह जगह आपके लिए क्योँकि यहां पहाड़ियों के बारे में सारे रिकार्ड्स मौजूद है
No comments:
Post a Comment